खबर सागर-
द्वारिकापुरी से पहाड़ी कांवडा यात्रा हरिद्वार के लिए हुई प्रस्तान

सावन के पवित्र माह में पहाड़ी देवभूमि कांवड़ यात्रा सुप्रिद्व द्वारिकापुरी के शिव मंदिर से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के बाद कांवड़ यात्रा गंगाजल लेने हरिद्वार के लिए हर्ष उल्लास हर – हर महादेव के जयकारें के साथ प्रस्तान हुई ।

शनिवार को पट्टी लालूर के तहत द्वारिकापुरी (भूटगांव )से प्रति वर्ष की भांती इस बार पौराणीक शिव मंदिर व गौरा माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ बम बम भोले के उद्घोष के साथ चर्तुथ कांवड यात्रा गंगा जल लेने के लिए सैकडों कांवाडियों ने हरिद्वार के लिए रवाना हुए । जिसमें महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ कांवाडियों को गंगा जल के लिए रवाना किया ।
कांवड यात्रा ढोल नगाडें व बैड बाजे के साथ इस भव्य धार्मिक यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों शिवभक्त हिस्सा ले रहे है ।

इस मौके पर दजनों देव पश्वा अवतारित हुए और द्वारिकापुरी के लिए कुशलक्षेप व भविष्य वाणी के साथ ग्रामीणों को सचेत किया ।
जिस पर यात्रा को लेकर भारी उत्साह के साथ कांवाडीयों हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर 10 अगस्त को लोटकर द्वारिकापुरी व गौरा माता शिव मंदिर में भव्य जलाभिषेक करेंगे।
वही शांम को घंटाघर देहरादून में सामुहिक हनुमानचालिसा का पाठ व जल पान के बाद रात्री विश्राम हरिद्वार होगा ।

इस मौके पर बचन सिंह अध्यक्ष मंदिर समिती, संदीप नौटियाल, गोतम उनियाल, अमित नौटियाल, सुल्लतान चौहान, सरदार सिंह, संसार सिंह, राजेन्द्र चौहान, राजेश राणा, संतराम घिमान प्रधान, अजवीर क्षेप सदस्य, किशन सिंह, गम्भीर सिंह, संदीप चौहान, महिपाल सिंह जयवीर रावत आदि उपस्थित थे ।



