उत्तराखंडक्राइमराजनीतिसामाजिक

वांछित अभियुक्त आदर्शवीर को पुलिस ने लुधियाना पंजाब में दबोचा

खबर सागर

वांछित अभियुक्त आदर्शवीर को पुलिस ने लुधियाना पंजाब में दबोचा

टिहरी एसएसपी श्रीमती श्रेता चौबे के दिशा निर्देशों के चलते थाना थत्यूड़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस टीम ने 1,500 के ईनामी एवं वांछित अभियुक्त आदर्शवीर धवन उर्फ राहुल को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय नई टिहरी द्वारा NBW जारी किया गया था तथा वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।

जब कि वाहन खरीद-फरोख्त के नाम पर ₹6.60 लाख की धोखाधड़ी कर चल रहा था फरार, देहरादून में भी दर्ज हैं धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज है।
थाना थत्यूड़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026, धारा 318(4), 352 BNS में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

जिस पर मुखबिर की सूचना पर लक्ष्य CSC सेंटर, जस्सिया रोड, हैबोवाल, थाना हैबोवाल, जिला लुधियाना, पंजाब से अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

स्थानीय वादी सचवीर सिंह निवासी ग्राम रौंतू की बेली, थाना थत्यूड़ द्वारा अभियुक्त आदर्शवीर धवन उर्फ राहुल के विरुद्ध वाहन खरीद-फरोख्त के नाम पर ₹6,60,000/- हड़पने के संबंध में थाना थत्यूड़ में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

जांच के दौरान अभियुक्त की इसी प्रकार की अन्य धोखाधड़ी की घटनाओं में संलिप्तता प्रकाश में आई। थाना राजपुर, जनपद देहरादून में अभियुक्त के विरुद्ध दो अन्य अभियोग पंजीकृत होना सामने आया।
पुलिस टीम में उ0नि0 नवल किशोर गुप्ता, हे0का0 चेतन सिंह, हे0का0 कुलदीप कुमार शमिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!