उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

संगठनात्मक मंथन पर कांग्रेस पार्टी की सकलाना में हुई बैठक 

खबर सागर

संगठनात्मक मंथन पर कांग्रेस पार्टी की सकलाना में हुई बैठक

संगठनात्मक मंथन, एसआईआर व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ब्लॉक समिति सकलाना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित संपन हुई ।

धनोल्टी विधान सभा के तहत सकलाना को कांग्रेस ब्लॉक समिति सकलाना की आनंद चौक में ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), संगठन की मजबूती, नए मतदाताओं के पंजीकरण, कार्यकारिणी के विस्तार तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक से पूर्व उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व: हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

संगठनात्मक को मजबूत को कार्यकारिणी का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया।

बैठक में पूर्व सदस्य जिला पंचायत एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य अखिलेश उनियाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदाता होता है,और प्रत्येक मत अमूल्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किय, पात्र नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल ने कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक के योगदान का विस्तार से उल्लेख किया ।
इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख जौनपुर श्री जयकृष्ण उनियाल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देते हुए 2027 का विधानसभा चुनाव के कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए।

बैठक के दौरान कांग्रेस परिवार में शामिल हुए नये साथियों का कांग्रेस का पटका पहनाकर फूल-मालाओं से स्वागत कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
इस मौके पर इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दयाल सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी, युवा नेता संदीप पंवार तथा लक्ष्मी प्रसाद उनियाल,ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, केशव रावत, मंजीत नेगी, आनंद कोठारी, चमन दास, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष जगदीश दास, सचिव सकलानी आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!