उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हेतु 40 सदस्यीय दल को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

खबर सागर

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हेतु 40 सदस्यीय दल को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल से 40 सदस्यीय दल को सोमवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल सात दिवसीय यात्रा पर गुजरात स्थित सोमनाथ के लिए प्रस्थान कर रहा है।

दल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 40 लोग शामिल हैं, जिनमें 21 पुरुष एवं 19 महिलाएं हैं। सभी हर्रावाला (देहरादून) से आज शाम को ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए रवाना होंगे।

यह यात्रा जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कराई जा रही है, जिसका संचालन जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोमनाथ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराना तथा राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह फोनिया सहित विभागीय कार्मिक एवं यात्रा दल के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!