उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

वाहन चोरी का खुलासा, एक शातिर चोर को मोटर वाहन के साथ गिरफ्तार

खबर सागर

 वाहन चोरी का खुलासा, एक शातिर चोर को मोटर वाहन के साथ गिरफ्तार

 

सहसपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस अब मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को धर्मावाला क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत मिलने पर सहसपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की।चेकिंग के दौरान पुलिस ने धर्मावाला क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 5 जुलाई की रात स्वामी विवेकानंद अस्पताल, धर्मावाला के बाहर खड़ी बाइक चोरी की थी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटाकर उसे जंगल में छिपा दिया गया था।

बाद में मोटरसाइकिल को सहारनपुर ले जाकर बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को रास्ते में ही दबोच लिया। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!