खबर सागर
ऐन्दी बीट के ग्राम पंचायत भटवाडी में विभिन्न पौधरोपण का किया रोपण
वन महोत्सव सप्ताह के चलते ऐन्दी बीट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटवाड़ी में विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण किया गया। जिसमें
ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सोमवार को बद्रीगाड़ रेंज के तहत ग्राम पंचायत भटवाडी व वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रजातियों में बांज, देवदार, अंगा एवं बमोर प्रमुख पौधों का रोपण किया गया ।
इस दौरान ग्रामीणों ग्रामीणों द्वारा रोपे गए
पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील सेमवाल सहित, अंकित असवाल, उमेद पंवार, यशवंत बिष्ट, बलवीर पंवार, विक्रम पंवार, जयदेव रावत (वन दरोगा), वीरेंद्र सिंह भंडारी (वन दरोगा), विवेक डोभाल (वन आरक्षी) शोबत सिंह पंवार (माली) सुरेश नेगी आदि उपस्थित थे ।



