उत्तराखंडसामाजिक

सुमन लिंगवाल की पदोन्नती पर पुलिस अधिक्षक श्वेता चौबे ने रैंक पहनाकर दी बधाई 

खबर सागर

सुमन लिंगवाल की पदोन्नती पर पुलिस अधिक्षक श्वेता चौबे ने रैंक पहनाकर दी बधाई

जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने हेड कांस्टेबल से अपर उप निरीक्षक (Add. SI) पद पर पदोन्नत हुईं श्रीमती सुमन लिंगवाल को नए रैंक पहनाकर शु बधाई दी।

इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति बढ़ी हुई प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती सुमन लिंगवाल अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

टिहरी पुलिस अपने प्रत्येक कर्मी की उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उन्हें बेहतर कार्य के लिए निरंतर प्रेरित करती है।

जिस पर श्रीमती सुमन लिंगवाल को पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं सफल, उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!