उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

भागवन की कथा व सत्संग से परिवार का कलह दूर व सुखः समृद्वी का वास – रविन्द्र लेखवार

खबर सागर

  • भागवन की कथा व सत्संग से परिवार का कलह दूर व सुखः समृद्वी का वास – रविन्द्र लेखवार

ग्राम मुंगलोड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक रविन्द्र लेखवार ने कहा कि कथा व संत्सग से घर परिवार में कलह दूर होने के साथ जीवन सुखः समृद्धी की प्राप्ती होती है।
शनिवार को विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत ग्राम मुंगलोडी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुण कथा के पंचम दिन की कथा में कथा वाचक रविन्द्र लेखवार ने प्रवचन करते हुए कहा कि आज के परिवेश में हर व्यक्ति में क्रोध,लोभ, लालच व समय होते भी समय न होने पर कलयुग का प्रमाण है ।

साथ ही स्वयं के कल्याण व सुख समृद्धि के लिए भगवान की कथा व सत्संग से ही जीवन का उद्धार होता है। और आपसी प्रेम भाव समाज के प्रति स्नेह का भाव बनता है।


उन्होने कथा के सांरास में भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं और गोपियों का प्रेम अटूट रहा है।
और बाल कृष्ण भगवान ने पूतना वध, शकटासुर वध, तृणावर्त वध बाल कृष्ण ने कैसे राक्षसों का वध किया। साथ ही इंद्र के अभिमान को तोड़कर भगवान ने 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत अपनी छोटी उंगली पर उठाया और ब्रजवासियों की रक्षा की।
कथा में दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने कथा का रसपान किया, और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया ।
इस मौके पर आचार्य रमेश कोठारी, सुभाष
मैठाणी, वीरेंद्र लेखवार, अंकुश कृष्ण लेखवार, शिवप्रसाद भट्ट, संदीप गौड,पवन जोशी व वीरेंद्र सिंह भंडारी, प्रदीप भंडारी, जयेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह,जगपाल सिंह पवार,सुल्तान सिंह चौहान आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!