उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

सेवा सुशासन,समर्पण के तहत जन जन की सरकार जन जन के द्वारा

खबर सागर

सेवा सुशासन,समर्पण के तहत जन जन की सरकार जन जन के द्वारा

विकासखंड थत्यूड के ब्लॉक सभागार में प्रदेश सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन व समर्पण के तहत जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रविवार को सेवा सुशासन समर्पण सेवा पखवाडे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि
क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार के 5 साल पूर्ण होने पर जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी आम जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।                                             उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताकर आम जनता से इसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से सहायक समाज कल्याण अधिकारी नवीन रावत ने समाज कल्याण के द्वारा निर्गत विभिन्न पेंशन योजना की जानकारी दी और बताया कि पहले परिवार में वृद्धअवस्था का पेंशन पति पत्नी सिर्फ एक व्यक्ति को पेंशन मिलती थी किंतु अब दोनो को मानक अनुसार पेंशन मिलने लगी है।

स्वास्थ्य विभाग में प्रभारी डॉ मनीषा भारती ने जानकारी देते बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव करने पर विभाग के द्वारा ₹1400 की सहायता दी जाती है और घर तक छोड़ने की व्यवस्था है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत राणा ने विभाग के द्वारा दी जा रही योजनाओं में बीरचंद सिंह गढ़वाली योजना के माध्यम से सब्सिडी पर ऋण की सुविधा व होम स्टे योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी सूरज देव ने कृषि विभाग के द्वारा 80% सब्सिडी पर कृषि यंत्र कृषकों को दिए जाने के साथ कहा कि रवि खरीफ योजना के तहत ₹650 कृषकों को लाभित किया गया है। इस अवसर पर उद्यान विभाग ग्रामीण विकास विभाग बाल विकास के अधिकारियों के द्वारा भी अपनी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल विकास के द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ब्लॉक प्रमुख सीता पवार के हाथों से दो महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी पोषण किट प्रदान की गयी। ग्राम उत्थान परियोजना के तहत अल्ट्रापूअर के 9 लाभार्थी महिलाओं को ₹35000 का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता पवार जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत तहसीलदार सद्दाम ए वीडियो डीपी चमोली भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल महामंत्री अकबीर पंवार खेमराज भट्ट हरभजन सिंह पवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!