
खबर सागर
बैरागीवाला के भाजपा नेता विनोद कुमार हत्याकांड मामला एक बार फिर सुर्खियों
बैरागीवाला के भाजपा नेता विनोद कुमार हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। जिसकी वजह से सहसपुर कोतवाली के कोतवाल प्रदीप कुमार रावत पर लगे गंभीर आरोप है। जिसको लेकर आज पीड़ित परिवार और हिंदूवादी संगठनों द्वारा कोतवाली घेराव को लेकर किए गए आह्वान को देखते हुए सहसपुर कोतवाली क्षेत्र छावनी में तब्दील रही।
जहां विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस बल के साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसपुर, विकासनगर और सदर भी मौके पर डटे रहे। बता दें कि बीती 13 जून को खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता विनोद कुमार की निर्मम हत्या हो गई थी।
जिसके बाद क्षेत्र में भारी सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला था। हांलांकि कोतवाली पुलिस ने मामले में शामिल 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, वहीं कल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। जिसको लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि कल गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी अमान और अन्य को लेकर सहसपुर के कोतवाल प्रदीप कुमार रावत ने परिजनों पर समझोते का आरोप लगाया। जिसकी शिकायत आज उच्चाधिकारियों से करते हुए कोतवाल को तत्काल हटाए जाने की मांग करते हुए मामले की जांच अन्य अधिकारी को सौंपने की मांग की।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए टीम का गठन करने और शेष बचे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही है।



