- खबर सागर
ग्राम कसोन में नव निर्माणधीन मंदिर में नाग देवता मूर्ति की स्थापना
अपने ईष्ट के प्रति अटूट आस्था को लेकर ग्राम
कसोन में तीन दिवसीय पूजा अर्चना व यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें नव निर्माण मंदिर में नागदेवता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठ कर श्रद्धालुओं दर्शन किए ।
नैनबाग के तहत ग्राम कसोन में नव निर्मित नाग देवता के मंदिर में पंडित शिवानन्द व कुलपोरोहित आचार्य विपिन कृष्ण उनियाल द्वारा तीन दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया ।
जिसमें समस्त ग्रामीणों द्वारा नागदेवता की मूर्ति को यमुना नदी में जल कलश यात्रा के साथ मूर्ति को स्नान कर कर ढोल नागडे के साथ मंदिर परिसर में पंहुची।
आज शुक्रवार को नव निर्माणधीन मंदिर में नाग देवता में हवन यज्ञ कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कि गई । जिसमे आस पास गांव क्षेत्र से भारी संख्या में आए श्रद्वालुओं ने दर्शन कर मन्नते मांग कर सुख: समृद्धी की कामना की है।
इस दौरान देवता के कई पश्वा अवतारित हुए । प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजित किया गया । साथ ग्रामीणों ने हर्ष उल्लास के साथ लोक संस्कृति की धरोवर सामुहिक तांदी व रासों गीतों की सुन्दर प्रस्तुती दी ।
इस मौके पर पंडित शिवानन्द व कुलपोरोहित आचार्य विपिन कृष्ण उनियाल, पडित रोहन शर्मा, राजेश नौटियाल,खजान सिंह, होशियार सिंह रावत, महावीर सिंह, रघुवीर सिंह, दिनेश रावत, प्रदीप सिंह, सिकन्दर सिह, संजय आदि उपास उपस्थित थे ।



