उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

दो दिवसीय शहीद नागेंद्र दत सकलानी राजकीय मेला का समापन

खबर सागर

दो दिवसीय शहीद नागेंद्र दत सकलानी राजकीय मेला का समापन

सकलना क्षेत्र के सामाजिक सरोवर व विकास पुरुष नागेंद्र दत सकलानी के स्मृती आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेला रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ । जिसमें क्षेत्रीय जनता ने बहुउद्देशीय शिविर व सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की ।

बुधवार को विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत सकलाना में आयोजित आयोजित दो दिवसीय नागेंद्र दत्त सकलानी राजकीय मेले के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि जितन राम माझी व क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह पंवार ने शाहिद नागेंद्र सकलानी को स्मारक में श्रद्वा सुमन अर्पित कर उनके पद चिन्हों की प्रेरणा पर चलने की आवाहन किया ।
मेले में राज इंटर कॉलेज की छात्र छात्रों ने स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध किया ।
इस दौरान उद्यान विभाग, पशुपालन, कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, पर्यटन, बाल कल्याण, एव स्वयं सहायता समूह सहित विभागों द्वारा स्टॉल प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के विभिन्न काश्तकारों व अन्य लोगों ने शिविर का लाभ उठाया ।

कार्यक्रम जितन राम मांझी केंद्रीय मंत्री ने कहा यहां की लोक संस्कृति और वेशभूषा में अपनी एक पहचान है। और मोदी सरकार के नेतृत्व में विदेश निति सहित विकास की जोर अग्रसर है।
उन्होंने आम जनता से केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया ।
क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह पंवार ने कहा कि
मिले हमारी संस्कृति की धरोहर है जिसको इसी तरह के आयोजन से आने वाली पीढ़ी को भी सीख लेकर इस परंपरा को आगे बनाए रखने की अपील की है।
राहीद नागेंद्र सकलानी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तप्पर रहे है ।

वही पहले दिन बतौर अतिथि के रूप में मेले का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी व राज्य युवा कल्याण परिषद के राज्य मंत्री विनोद सुयाल ने किया ।

मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद संगलानी ने सभी अतिथियों का उभार व्यक्त किया। और स्मृती चिन्ह भेंट किए ।
उन्होने कहा कि
कहा कि 1948 से आपसी भाईचारे एकता का प्रतीक यह मेला निरंतर आयोजित हो रहा है । 2022 से सरकार द्वारा राजकीय मेला घोषित किया गया । इसमें भारी संख्या में आम जन्मना शिरकत कर लोक संस्कृति वह बहुत दृश्य जैसे शिविर का लाभ उठाते हैं ।

इस मौक मेले के महासचिव कमलेश सकलानी, गंभीर सिंह नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य, सीता मनवाल जिला पंचायत सदस्य, लाखी राम चमोली प्रधान,ओकार सिंह नकोटी, विरपाल कठैत, रशिम सकलानी, ऋषि राम सेमवाल, अनुसूया प्रसाद, मदन मोहन सेमवाल, विनिता, सुमित, यशपाल सिंह कंडारी आदि उपास्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!