उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा चेन लिंक फेन्सिंग (घेरबाड) का किया निरीक्षण 

खबर सागर

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा चेन लिंक फेन्सिंग (घेरबाड) का किया निरीक्षण 

विकास कार्यों में पारदर्शिता को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने कृषि विभाग द्वारा चेन लिंक फेन्सिंग (घेरबाड) कार्यो का किया निरीक्षण ।

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड चम्बा के ग्राम कोटीगाड के नौलीखाला नामे तोक में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु कृषि विभाग द्वारा जिला योजना के तहत चेन लिंक फेन्सिंग (घेरबाड़) कार्यो का निरीक्षण किया ।

‘निरीक्षण के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी ने बताया कि घेरबाड कुल लम्बाई 226.10 मीटर है जो कि वित्तीय वर्ष-2025-26 में जिला योजना के अन्तर्गत कुल अनुमानित लागत-₹6.50 लाख से की गयी है । बता दे कि चेन लिंक फेन्सिंग (घेरबाड़) से 8 हेक्टेयर भूमि को सुरक्षित किया गया है ।

जिलाधिकारी से ग्रामीणों द्वारा सिंचाई गूल की मरम्मत व शेष छूटे स्थानों पर घेरबाड कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने जिला योजना में प्रस्तावित कर कार्य कराये जाने की बात कही ।

कृषि विभाग द्वारा इसी तोक में एक एकड़ भूमि पर लाईनिंग सिस्टम से गेहूँ की बुवाई की गयी है जिसका भी निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि गांवों के किसानो को इसी विधि से गेहूँ की फसल उगाने के लिए प्रेरित करें ताकि किसानो को अधिक से अधिक लाभ मिल सके । उन्होंने कृषि अधिकारी को किसानों को खाद व बीज समय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शीला देवी पूर्व प्रधान कृषि विभाग के कार्मिक एवं ग्रामीण कास्तकार उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!