उत्तराखंडयूथसामाजिक

सुरक्षा कार्यों मे रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती

खबर सागर

 

सुरक्षा कार्यों मे रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती

 

जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकास खंडों में 26 अगस्त से 13 सितंबर, 2024 तक उम्मीदवारों के पंजीकरण प्रक्रिया हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे

जिला सेवा योजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि डिप्टी कमान्डेंट आर.टी.ए. देहरादून संदीप महतो द्वारा सुरक्षा कार्यों में पशिक्षणोपरान्त रोजगार देने के लिए इच्छुक उम्मीद्वारों के पंजीकरण हेतु जनपद के विभिन्न विकास खंडों में शिविर आयोजित करने हेतु अनुमति चाही गई।

भर्ती शिविर विकास खंड नरेंद्रनगर में 26 एवं 27 अगस्त, 2024 को, चंबा 28 एवं 29 अगस्त, जौनपुर 30 एवं 31 अगस्त, हिंडोलाखाल 01 एवं 02 सितंबर, जाखणीधार 03 एवं 04 सितंबर, भिलंगना 05 एवं 06 सितंबर, कीर्तिनगर 07 एवं 08 सितंबर, प्रतापनगर 10 एवं 11 सितंबर तथा विकास खंड थौलधार में 12 एवं 13 सितंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा।
शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

दूसरे जिले/ब्लॉक के प्रार्थी भी इस भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!