उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

थाना कैम्टी द्वारा राइका म्याणी में जन जागरुकता गोष्टी का आयोजन

खबर सागर

थाना कैम्टी द्वारा राइका म्याणी में जन जागरुकता गोष्टी का आयोजन

थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज म्यानी में साइबर अपराध नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं महिला/बालकों संबंधी अपराध को लेकर के जन जागरूकता गोष्टी का आयोजन किया गया । जिसमें 260 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया ।

नैनबाग के तहत राजकीय इंटर कालेज म्याणी जाखधार में थानाध्यक्ष कैम्टी के तवाधान में थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा समाज मे फैल रही कुरेतियों पर अंकुश लगाने पर छात्र-छात्राओं व आम जनता को महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, बाल अपराध, गुड टच व बैड टच, साइबर अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के पूर्णतः पालन के संबंध में वृहद जानकारी देकर जागरुक किया गया ।
साथ ही छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार के अनावश्यक गलत आचरण/उत्पीड़न के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने व थाना कैम्पटी पर स्थापित महिला व शिशु सहायता पटल पर नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी को सूचित करने की अपील की है।
इसके अलाव उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
गोष्टी में नशे के सेवन से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों व सामाजिक व आर्थिक हानि के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी नाबालिग द्वारा वाहन न चलाना उत्तराखण्ड पुलिस ट्रैफिक एप का प्रचार प्रसार करते हुये एप के संम्बन्ध मे जानकारी दी गयी ।
भारत सरकार द्वारा जुलाई 2024 से लागू तीन नये कानून (भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की नये कानून बनाने का उद्देशय व जानकारी साझा करना है।
कैम्टी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आम जनता को जागरूक करने पर गोष्टी आयोजित कर स्कूलों व व्यापार मंडल में जन जागरूकता अभियान मिशन चलाया जा रहा है।
इस मौके पर नैनबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार, शिक्षक राकेश कवि, दयाल सिंह बिष्ट, अखबर अली आदि उपास्थि रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!