खबर सागर
खेल महाकुम्भ दौड़ 3000 मी में कंचन 5000 मी. में कृष ने बाजी मारी
न्यायं पंचायत म्याणी में दो दिवसीय खेल महाकुम्भ रांइका म्याणी जाखधार के खेल मैदान में सपन हुई । जिसमें दौड 3000 मी में कंचन व 5000 मी.में कृष ने बाजी मारी ।
राजकीय इंटर कालेंज म्याणी जाखधार के खेल मैदान में खेल महाकुम्भ का समापन क्षेत्र पंचायत विपिन पंवार व प्रधान समीर ने विजय प्रतिभागी खिलाडियों नगद राशि व मैडल प्रदान किए ।
प्रतियोगिता में दौड 60 मी. बालक वर्ग में प्रथम अंशुल व बालिका वर्ग में आरुषी प्रथम रही ।
600 मी. प्रथम अंशुल व बालिका में साक्षी प्रथम रही है।
1500 मी बालक में प्रथम कृष व बालिका में अम्बिका रही । 3000 मी बालिका में प्रथम कंचन व 5000 मी में
.कृष ने बाजी मारी ।
इस मौके पर दिनेश पंवार प्रधान, महावीर सिंह प्रधान ,पूर्व क्षेप सदस्य अनिल कैंतुरा, जयेन्द्र रमोला, व्यायम शिक्षा राजीव साहानी, लोकेन्द्र दत, करम चंद प्रतिम सिंह आदि उपास्थित थे ।



