उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

पीआरडी कर्मियों ने ब्लॉक कार्यालयों में जड़े ताले

खबर सागर

 

 

पीआरडी कर्मियों ने ब्लॉक कार्यालयों में जड़े ताल

 

 

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने बिना प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को विशिष्ट नंबर प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पर पीआरडी जवानों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
नाराज जवानों ने ब्लॉक कार्यालयों में तालाबंदी की। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो धरना प्रदर्शन तथा कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
इसकी सारी जिम्मेदारी विभाग व प्रशासन की होगी। बागेश्वर में जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में तालाबंदी की। कहा कि बिना प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को विशिष्ट नंबर प्रदान करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसका वह विरोध करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक शांति, सुरक्षा का कार्य पूरे मनोयोग से कर रहे हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त वालों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाता है। यदि बिना प्रशिक्षण वालों को काम मिलेगा तो उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने पीआरडी के हित में निर्णय लेने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!