
खबर सागर
श्री नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम एवं प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा एवं उपद्रव की घटना में नामजद अभियुक्त अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक महोदय ने पुलिस टीम को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है।
आज 02 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



