उत्तराखंडसामाजिक

शहीद कमल सिंह व अनुज नेगी का राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

खबर सागर

– देश की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में रिखणीखाल नोदानु के कमल सिंह और रिखणीखाल डोबरिया के अनुज नेगी शहीद हो गए थे।

दोनो शहीद वीर सैनिकों के पार्थिव शरीरों को आज उनके पैतृक निवास स्थानों ले जाया गया।

जहाँ पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व विधायक दलीप रावत ने शहीद वीर जांबाज कमल सिंह एवं अनुज नेगी को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी। दोनो शहीदो की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग सामिल हुए।

जिसके बाद दोनो शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

वीर जांवाज शहीद कमल सिंह वर्ष 2007 एवं वीर जांबाज शहीद अनुज वर्ष 2018 में भारतीय सेना के 22 वीं गढ़वाल राईफल में भर्ती हुये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!