
खबर सागर
नकली व असली उत्पाद की कर सकते है पहचान
भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के निदेशक व प्रमुख सौरव तिवारी ने कहा कि सोने में हॉलमार्क ज्वेलरी , हेलमेट में isi आदि को अनिवार्य किया गया है।
BIS मोबाइल केयर ऐप से असली और नकली उत्पाद की पहचान कर सकते हैं।
इस मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। निदेशक सौरभ तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 600 से अधिक ऐसे उत्पाद है ।
जिनके निर्माण आयात या विक्रय के लिए BIS चिन्ह अनिवार्य किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि देहरादून नैनीताल पौड़ी पिथौरागढ़ हरिद्वार जिले में हॉलमार्क ज्वेलरी विक्रय की व्यवस्था बनाई गई है।



