उत्तराखंडक्राइमपर्यटन

गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत चोरी की योजना बनाते हुए धरे गये 03 नेपाली

खबर सागर

गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत चोरी की योजना बनाते हुए धरे गये 03 नेपाली

गत दिवस की में रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत एक टिन शेड की आड़ में कुछ संदिग्ध नेपाली व्यक्ति बैठे हैं और उनके पास संदिग्ध औजार इत्यादि हैं, जो श्री केदारनाथ यात्रा में विभिन्न पड़ाव में बने टिन शेड आदि को काटने, तोड़ने का काम करते हैं।
इस सूचना पर चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर तीन नेपाली मूल के व्यक्तियों को चोरी की योजना बनाते हुए मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से चोरी करने व टेंट काटने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री (03 सर्जिकल ब्लैड, 01 प्लास तथा 01 लोहे का सरिया) बरामद हुआ, इसके अतिरिक्त तलाशी में एक बैग के अन्दर 18 मोबाईल फोन व 25000/- रुपये नगद बरामद हुए मोबाईल एवं नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों के द्वारा मोबाइल फोन और नगदी के सम्बन्ध में बताया कि ये मोबाइल फोन और नगदी उनके द्वारा केदारनाथ में लगे अलग-अलग टेंटों को काट कर चोरी किए गए थे। जिन्हें वे नेपाल जाकर बेचने की तैयारी में थे।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर भारतीय न्याय संहिता व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दिपेन्द्र शाही, पुत्र कृष्ण शाही, निवासी ग्राम पालिका महाबे वार्ड नं0-1, थाना पद्मघाट, जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल।

हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र-23 वर्ष- नरेन्द्र हमाल, पुत्र जयकृष्ण हमाल, निवासी ग्राम-गांव पालिका हीमा वार्ड नं0-7, थाना जुगाडा, जिला जुमला आंचल कर्णाली नेपाल हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ जनपद रुद्रप्रयाग उम्र-22 वर्ष, दिपेन्द्र शाही पुत्र कमल शाही निवासी ग्राम ढिमनिया नगर पालिका तिलागुफा वार्ड नं0-1 थाना थिनके जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश नेपाल हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ, जनपद रुद्रप्रयाग उम्र-23 वर्ष शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!