उत्तराखंडदेश-विदेशसामाजिक

धराली आपदा पर उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

खबर सागर

 

धराली आपदा पर उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

उत्तरकाशी के धराली में भीषण प्राकृतिक दैवीय आपदा के चलते उत्तराखंड के चार सांसदों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर धराली में हुए आपदा की यथा स्थिती से रूब -रूब के साथ सहायता दिए जाने की मांग की है।

आज शुक्रवार को टिहरी सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह जी, उत्तराखंड के सांसदगणों में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी जी,पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल से सांसद श्री अजय भट्ट दिल्ली में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है ।
उत्तरकाशी में आई इस प्राकृतिक आपदा से शोकाकुल और व्यथित हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की l
और कहा कि वे स्वयं राहत एवं बचाव कार्य की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की तमाम एजेंसियां राहत, बचाव एवं पुनर्वास के कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार धराली के सभी आपदा ग्रस्त प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।
साथ ही, केंद्र सरकार उत्तराखंड को इस आपदा से लड़ने और बाहर निकालने में हर संभव मदद दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!