
खबर सागर
हरिद्वार के पेंटागन मॉल बार में विदेशी बालाओं के अश्लील डांस का वीडियों वायरल
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल में बार के अंदर विदेशी बार बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कार्यक्रम में विदेशी युवतियां डांस करती हुई नजर आ रही है।
तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो का हरिद्वार पुलिस ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को जांच के आदेश दे दिए है।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो उनके संज्ञान में भी आया है ।
जिसमें अश्लीलता परोसने का आरोप लगाया जा रहा जिसको लेकर हरिद्वार के सिडकुल थाना प्रभारी को इसके जांच के आदेश दे दिए गए ।
जिसके बाद जो भी इसमें वैधानिक कार्यवाही होगी की जाएगी।



