उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

थत्यूड़ में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक 

 

खबर सागर

 

थत्यूड़ में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक 

 

थत्यूड़ में धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिती द्वारा आयोजित रामलीला के छटवे दिन मे लक्ष्मण ने पंचवटी मे शूर्पणखा की नाक काटी। वंही देहरादून से आए डांडी कांठी क्लब ने थत्यूड रामलीला समिती व कलाकारो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
रामलीला के मैदान में रामलीला के छटवे दिन पंचवटी मे शूर्पनखा की भेंट वंहा पर रह रहे राम लक्ष्मण व सीता से होती है जहा रावण की बहन शुर्पणखा राम व लक्ष्मण से उनके रूप पर मोहित होकर विवाह का प्रस्ताव रखती है ।
किन्तु राम लक्ष्मण के मना करने पर भी जब शूर्पणखा नही मानती है तो लक्ष्मण उसकी नाक काट देते है ।जिसकी सूचना पर खर व दुषण को मिलने के बाद दोनो भाई प्रभु राम से युद्ध करते राम के हाथों मारे जाते है ।
रामलीला में आप पास से भारी संख्या में राम भक्त रामलीला को देखने के लिए पंहुच रहे है।
इस अवसर पर डांडी कांठी क्लब
अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल द्वारा रामलीला के उद्भूत मंचन पर समिती के पदाधिकारी व मुख्य पात्रो को रामलीला समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल, मुनिम प्रधान, हरी लाल, शांती प्रसाद चमोली, मुलायम, राम प्रकाश भट्ट, कमल किशोर नौटियाल, हरिश नौटियाल, केशव गौड, मनोज भट्ट, प्रवीन पंवार, सुनील सजवाण, संदीप शाह, विमल नौटियाल, दीपक सजवाण, दीपक सकलानी को
स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर डांडी कांठी क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने कहा की रामलीला धार्मिक अस्तित्व के साथ साथ हमारी लोक संस्कृति से जुडा विषय भी है क्योंकि राम लीला मंचो से ही उत्तराखंड के सभी कलाकारो ने शुरुआत की है ।
इस अवसर पर डांडी कांठी क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल, देवभूमि स्वयं स्वायत देहरादून के प्रबंध निदेशक मुकेश भट्ट, डोभाल, पूर्व पार्षद नरेश रावत, सुदर्शन कैन्तुरा, प्रीतम रावत, मनिष व्यास , ग्राम प्रधान खेडा कुलवीर रावत, प्रधान रौतु की बेली कुलवीर पंवार, मनरेगा संगठन के अध्यक्ष राजपाल पडियार, सहायक खण्ड विकास अधिकारी डी० पी० चमोली, रामलीला समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल, दीपक सजवाण आदि उपस्थित थे ।
मंच का संचालन प्रसिद्ध मंच उद्घोषक सुनील सजवाण ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!