टिहरी निर्वाचन द्वारा निष्पक्ष,स्वतंत्र,पारदर्शी को वेबकास्टिंग हेतु 483 मतदेय स्थल चिन्हित

खबर सागर
लोक सभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और सुगमता से संपादित करवाने हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल में वेबकास्टिंग हेतु 483 मतदेय स्थल चिन्हित किए गए हैं।
इनमें विधान सभा टिहरी में 77, विधान सभा नरेंद्रनगर में 86,
विधान सभा प्रतापनगर में 74, विधान सभा देवप्रयाग में 74, विधान सभा घनसाली में 80 तथा विधान सभा धनोल्टी में 92 मतदेय स्थल शामिल हैं।
वेब कास्टिंग हेतु चिन्हित मतदेय स्थलों में वेब कास्टिंग किए जाने हेतु कार्मिकों को 09 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2024 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज दिनांक 10 अप्रैल, 2024 को विकास खंड सभागार फकोट नरेंद्रनगर में विधान सभा नरेंद्रनगर के 86 वेब कास्टिंग मतदेय स्थलों में तैनात कार्मिकों को तथा रा.इं.कॉ. सभागार लंबगांव में विधान सभा प्रतापनगर के 74 वेब कास्टिंग मतदेय स्थलों में तैनात कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।



