उत्तराखंडस्पोर्ट्स

बालीबाल में बाडासारी, कब्बडी में उबराऊ जौनसार की टीम विजय

खबर सागर

बालीबाल में बाडासारी, कब्बडी में उबराऊ जौनसार की टीम विजय

 

32 वां भद्रीघाटी क्रीड़ा ,
सांस्कृतिक एवं विकास समिती लालूर इडवालस्यूं द्वारा 32 वां खेल एवं सांस्कृतिक समारोह
पुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ । जिसमें बालीबाल में ग्राम बाडासारी तिर्स व कब्बडी में ग्राम
उबराऊ जौनसार की टीम विजय रही ।

म्याणी जाखधार के खेल मैदान में आयोजित खेल एवं सांस्कृति विकास समारोह देर शाम तक समापन किया गए ।

जिसमें बालीबाल में स्वर्ण क्लव बाडासारी ए व बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कब्बडी गांव वाईज में प्रथम ग्राम उबराऊ जौनसार व द्वितीय ग्राम द्वारिका पुरी भूटगांव रहा ।

वही रात्री संध्या में लोक गायक अतर शाह व स्वराज शाह के जौनपुरी, जौनसारी व हिमाचली के गीतों पर मध्य रात्री तक पाण्डल पंहुचें दर्शक झूमते रहे ।

समारोह समिती के अध्यक्ष सोमवारी लाल नौटियाल ने सभीअतिथियों, समिती के पदाधिकारी व खेल प्रेमी व दूरदराज से आए दर्शकों का सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अध्यक्ष सोमवारी लाल नौटियाल,सयोंजकअनिल कैंतुरा,हुकम सिंह रमोला, राजेश सजवाण,उपाध्यक्ष बलबीर मल्याल,जबर कैंतुरा,सचिव दिनेश पंवार,मुकेश रमोला,मनमोहन थलवाल, मुन्ना पंवार, राजवीर पंवार,सुमेर पंवार, मनोज मल्याल, रमेश कंडारी, चैन सिंह, राजू कैंतुरा,शमशेर सिंह,विजेंद्र चौहान, दिग्पाल सिंह, चमन सिंह कैंतुरा,जयेंन्द्र रमोला,सुधीर नौटियाल, मनवीर पंवार,संदीप नौटियाल,अर्जुन कैंतुरा,सुनील नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!