
खबर सागर
रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला है।
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाला है। कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है उनके घोषणा पत्र से विकास हमेशा दूर रहा है।
कौशिक ने कहा कि उनके घोषणा पत्र से बहुसंख्यक बात नदारद है जबकि अल्पसंख्यक को महत्व दिया गया है। कांग्रेस के आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि यह अल्पसंख्यक के लाभ के लिए है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा आर्थिक सर्वेक्षण बहन बेटियों का हक छीनने का काम करेगा। इसके साथ ही कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने राम मंदिर का न्योता ठुकराया वह भी उनकी मंशा को जाहिर करता है।
वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पाँचों सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है।



