
खबर सागर
विश्व पर्यटन दिवस पर पौड़ी में विभिन्न कार्यक्रम होगे आयोजित
27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पौड़ी में पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों के बारे में पर्याप्त प्रचार-प्रसार न होने के कारण कई लोग इसकी जानकारी से वंचित रह गए।
कंडोलिया मैदान में बच्चों के लिए विशेष हॉट एयर बैलून की व्यवस्था की गई, जिसमें कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक सवारी का आनंद लिया।
पर्यटन अधिकारी खुसाल सिंह नेगी ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर विभाग का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यटन के प्रति रुचि बढ़ाना है।
वहीं, स्थानीय युवा प्रदीप नेगी ने कहा कि पहली बार पौड़ी में हॉट एयर बैलून और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी समय रहते स्थानीय लोगों तक नहीं पहुंचाई गई। इसी वजह से कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता अपेक्षाकृत कम रही।



