
खबर सागर
सनानत धर्म व अपने ईष्ट देवता के प्रति जौनपुर में विशेष तौर पर ध्याणीयो की आस्था की लहर प्रत्येक गांव गांत में जागने से सोना व चांदी की भेंट कर ईष्ट देवता को समर्पित कर रहे हैं ।
जौनपुर की पौराणिक लोक संस्कृति सनानत धर्म व अपने ईष्ट आराध्य से जुडी है। जिसमें प्रत्येक माह त्योहार मेले व देव डोलीयो का पर्व मनाय जाता है।
इसी में पट्टी लालूर के म्याणी गांव की समस्त ध्याणीयों ने नागदेवता की डोली के निर्माण मे 6 किलों 20 ग्राम व 40 ग्राम सोने का धतर सहित नव निर्मित डोली ग्रामीणों को भेंट की है।
जिस ग्रामीणों व ध्याणीयो द्वारा नव निर्मित डोली को यमुना नदी में स्नान के बाद हवन यज्ञ व डोली की प्राण प्रतिष्ठा के साथ डोली को दर्शनार्थ को जाखधार में आयोजित मेले के बाद अपने थान ग्राम म्याणी पंहुची ।
वही ध्याणीयों द्वारा इस पुनीत पर समस्त ग्रामीणों द्वारा गांव में ध्याणीयों के लिए एक सम्मान कार्यक्रम समारोह आयोजित किया गया । जिसमें सभी घ्याणीयों को नागदेवता का स्मृती चिहिन व कृष्ण आंचल के साथ सम्मनित कर व भव्य स्वागत किया ।
कार्यक्रम में ध्याणीयों के द्वारा गांव बाजी गरीब, नागदेवता डोली निर्माण कर्ता रोशन शाह सहित तमाम गायिका प्रमिला बर्मा व कुसुम नेगी व अज्जू तोमर को नागदेवता व राज रघुनाथ की हारुल भंजन की प्रस्तुती पर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर ध्याणी व रेणीयों सहित दूर दराज क्षेत्र से आए लोगों ने लोक संस्कृति के रंग में जमकर समा बांधी ।
गांव की ध्याणी समिती की अध्यक्ष प्रतिमा ने बताया कि कुल 383 ध्याणीयां है। और 8 माह के अंतराल में घ्याणीयों के सहयोग से अपनी पूंजी एकत्रित कर सभी ने नाग देवता की डोली का नव निर्माण कर विधिवत रूप से ग्रामवासियों को डोली शौप दी है। और सभी घ्यापीयो के सहयोग का आभार जताया ।
वही ध्याण कृष्णा रतूडी ने बताया कि जिस तरह से लोगो का अपने ईष्ट के प्रति श्रद्धा आस्था का भाव जगने पर समस्त ध्याणीयो ने नाग देवता की डोली के साथ राजरघुनाथ की चांदी धतर व मां काली देवी की चांदी की माला ध्याणीयो द्वारा भेंट कर आज सभी गांव की घ्याणीयो का संपना साकार हुआ है। और सदैव नागदेवता आदि देवों की कृपा बनी रहे ।
वही समस्त ग्रामवासीयों ने सभी ध्याणीयों द्वारा नागदेवता की नव निर्मित डोली पर गांव की शौभा बढ़ाने के साथ एक बहुत बडा उपकार कर अपने माइके देवता के प्रति आस्था पर कोटी – कोटी धन्यावाद व अभार जताया । और सभी ध्याणीयों पर नगा देवता राजा रघुनाथ व मां देवी की कृपा बनें रहे ।
इस मौके पर प्रतिमा देवी सजवाण, ललिता पवार ,अमित थलवाल, बीना अग्रवाल, गीता देवी, ऊषा कुमाई, पुष्पा देवी ,सुनीता असवाल ,सुषमा देवी, रीता असवाल,अनिता रावत ,प्यारो देवी ,बवीता, ललीता, सरीता देवी, दिलमा देवी, रेशमा देवी, बिजला देवी ,कृष्णा रतूडी, सुदामा पंवार, नीरो देवी , बवीता पंवार, अनिता पंवार, माया देवी व हुकम सिंह रमोला,सूरत सिंह, लाखी सिह, अनिल कैन्तुरा, दिनेश पंवार, राजेश सिंह
आदि उपस्थित थे ।



