
खबर सागर
मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन होने से गलोगी पावर हाउस जाने वाला मार्ग पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया ।
वहीं देहरादून मसूरी मुख्य सड़क की सुरक्षा दीवार की 15 मीटर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है ।
लगातार हो रही बारिश से गलोगी पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन हो के चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा सुरक्षा को सर्तक हो गया हैं
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि भूस्खलन के बाद गलोगी पावर हाउस जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिसकी चपेट में आने से देहरादून मसूरी राष्ट्टीय मार्ग की मुख्य सड़क का 15 मीटर का हिस्सा भी टूट गया है ।
। उन्होने कहा कि मुख्य सडक के क्षतिग्रस्त सडक के निचले हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है । वही क्षतिग्रस्त हिस्से को प्लास्टिक से ढक दिया गया है जिससे बारिश होने पर बरसात का पानी क्षतिग्रस्त हिस्से में ना जाये।
यातायात व्यवस्था को सुचारू किये जाने को लेकर भी विभाग द्वारा कर्मचारी लगाए गए है जो क्षतिग्रस्त हिस्से पर एक मार्गीय किया जा रहा है जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।



