
खबर सागर
राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने विकासनगर के सविमं इंटर कालेज की शिरकत
भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड के सहयोग से विघा भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा विकासनगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने शिरकत की।
इस प्रतियोगिता में 14 रुकूलो के अंतर्गत आने वाले 135 स्कूलों के 350 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने 100 मीटर से लेकर 1500 मीटर रेस, ऊंची व लम्बी कूद, चक्का फेंक जैसी अन्य खेल कूद में प्रतिभाग किया।
जहां राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पढ़ाई के अलावा खेलकूद के जरिए स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं।
साथ ही वह अपनी रूचि के अनुसार इस तरह की गतीविधि से भविष्य भी संवार सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम के दौरान इस प्रतियोगिता के विजयी छात्र छात्राओं को राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।



