
खबर सागर
रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य आन्दोलनकारियों को शहीदों दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की बरसी में राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक पहुंच शहीदों को दी श्रद्धांजलि । वही गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान।
राज्य आंदोलन के दौरान 2 अक्टूबर 1994 को मुज़फ़्फ़रनगर रामपुर तिराहा कांड की बरसी के अवसर पर राज्य आंदोलन शहीदों को खटीमा राज्य आंदोलनकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर गांधी जयंती को लेकर शहीद स्मारक में स्वच्छता अभियान चला महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण किया गया।
इस मौके पर खटीमा के प्रमुख राज्य आंदोलनकारियों ने एक चिंतन बैठक का शहीद स्मारक पर आयोजन किया।
जिसमे उत्तराखंड राज्य निर्माण की अवधारणा को पूर्ण करने सहित राज्य आंदोलनकारियों के विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।राज्य आंदोलनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से छ सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा।
जिसमे प्रमुख रूप से राज्य के बारह हजार राज्य आंदोलनकारियों परिवारों के हितों एवम सम्मान रक्षा हेतु राज्य सम्मान परिषद का गठन की मांग की ।
साथ ही राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तर्ज पर सम्मान व सुविधा देने,दस प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण का विधेयक बनाने के बाद रुके हुए परीक्षा परिणामों को घोषित
कर न्युक्ति दी जाय ।
वही चिन्हीकरण पात्र राज्य आंदोलनकारियों को परिचय पत्र देने व दस प्रतिशत आरक्षण मामले में राज्य आंदोलनकारी परिवारों के सदस्यों का उतरजीवी प्रमाण पत्र बनाने हेतु शासनादेश जारी करने की मांग की।



