उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

हनोल से ग्राम टटोर में महासू व चालदा का डोरिया पंहुचा

खबर सागर

ग्राम टटोर से ग्रामीण अपने कुल देवता महासू का थान हनोल गए, जहा से महासू देवता व चालदा देवता महाराज की डोरिया( चिहिन ) लेकर ग्राम टटोर पंहुचने पर ग्रामीणों ने जौनपुरी रिति रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया । वही गांव की समस्त ध्याणीयो द्वारा महासू देवता को चांदी का छतर व चालदा महाराज को टीका भेंट किया ।

नैनबाग के ग्राम टटोर से 19 मई को जौनसार बाबार काप्रसिद्ध महाशू देवता के थान हनोल गए, और उसी दिन शाम को महासू देवता व चालदा महाराज देवता की डोरिया चिहिन हनोल से पैदल दिन रात चल कर ग्राम टटोर पंहुचें ।
जहां समस्त गांव की ध्याणी व
रेहिणीयों ने पूरे जौनपुर लिबास के देव डोर का भव्य स्वागत कर दर्शन कर सुख : समृद्धी की कामना की ।
डोरिया चिहिन गांव में प्रवेश होने पर दर्जन देवता के पश्वा अवतारित हुए ।

 

 

वही ग्रामीणो द्वारा मंदिर के जिणोंद्वार कर तीन दिवसीय महासू देवता मंदिर के शिखर व चार स्तभ (कलश ) की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कर प्राण प्रतिष्ठा की गई ।

बता दे कि टटोर गांव की समस्त
शादीशूदा व बीना शादी ( कन्या )ध्याणीयों द्वारा भेंट किया नव निर्मित चांदी का छतर व टीका को सभी ध्याणीयो ने ग्राम टटोर से ढोल नगाडे के साथ यमुना नदी में स्नान कर कर मंदिर में प्राण प्रतिष्ण के बाद रखा गया ।

इस दौरान जौनपुर की लोक संस्कृति पर ग्रामीणों ने सामुहिक तांदी व रासो नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति के साथ जमकर आन्दन उठाय ।
कार्यक्रम में दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में लोग टटोर में देवता के दर्शन किय । साथ ही समस्त गांव की ध्याणीयो द्वारा दोपहर का विशाल भडारा का लोगों लाभ उठाया ।

ग्रामीण डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कई वर्षों पूर्व हमारे बुजुर्ग द्वारा महासू देवता का स्थान यहां पर स्थापित किया था । लेकिन किन्हीं कारणों सेअस्थाई रूप से पूजा अर्चना में ना आने के कारण विस्मृति हो गई थी । पुनः ग्राम वासीयो यहां से हलोल पहुंच कर माहासू व चालदा महाराज का डोरिया लाया गया । और  विधि विधान से गांव के समीप   मंदिर महासू देवता को विधिवत स्थापित किया गया ।

इस मौके पर कुल पुरोहित शंकर लाल विजल्वाण,महादेव प्रसाद नौटियाल, विद्यादत्त उनियाल पुजारी लखवाड,
हनोल से दीवान सिह राणा बजीर ,बिटू नौटियाल माली ,मुन्ना माली , पुजारी कांति प्रसाद बिजल्वाण, डा, विरेन्द्र सिंह रावत , गजे सिंह रावत, अर्जून सिंह, गम्भीर सिंह रावत, महेश तोमर, दिनेश खन्ना प्रधान, अरविन्द सिंह राणवीर, सिकन्दर सिंह, सूरज पाल, दीवान सिंह, जयपाल तोमर,अजपाल पाल, अरुण, स्वजराज रावत, दीपा देवी, अनिता देवी, दीपिका , बाला देवी,लक्ष्मी देवी, बिजला देवी , सुमित्रा देवी ,सुमित देवी,विनीता देवी , रूची, तिब्बों, दर्शनी देवी, दीपिका, जलमदेय , वचनदेय, सावित्री ,नीता, अमीता देवी, मीना देवी, पिकी देवी, विनिता देवी आदि उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!