
खबर सागर
33 दिनों से जारी कास्तकारों का धरना प्रदर्शन मांगे पूरी होने तक नहीं मानेंगे हार
300 मेघावाट लखवाड़ बाँध विद्युत परियोजना से प्रभावित का लगातार 33 दिनों से कास्तकार व बेरोजगार युवा का धरना प्रदर्शन में जोश कम नही हुआ । जब तक मांग पूरी नही होती आनदोलन की लड़ाई जारी रहेगी ।
मंगलवार को 33 मेघावाट विद्युत लखवाड़ बाँध परियोजना से प्रभावित कास्तकारों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा जौनपुर-जौनसार के तत्वावधान में सभी बाँध प्रभावित काश्तकार, मातृशक्ति व बेरोजगार युवा, विस्थापन, स्थाई रोजगार, अस्थाई रोजगार, मुआवजा, अनुदान अनुग्रह राशि, सड़क कनेक्टिविटी आदि प्रमुख मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन लगातार 33 वें दिन बीत जाने के बाद पड़ी रही ठंड में जोश थमने का नाम नही ले रहे है।
धरने पर बैठे कास्तकारों का कहना है कि एक तरफ भारत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट मे बडे बडे दावे करती आ रही । तो दूसरी तरफ कास्तकारों के हक हकूक और अधिकारों की अनदेखी कि जा रही है।
पहाड़ के लोगों के अधिकारों का हनन आखिर कहाँ तक जायज है, दुर्भाग्य ये है कि शासन-प्रशासन की नियत ही नहीं है की काश्तकारों की समस्याओं को सुना जाये और उसका समाधान किए जाये, आखिर इतनी बड़ी परियोजना से प्रभावित होने वाले काश्तकारों के प्रति इतनी उदासीनता क्यों अपनाई जा रही है।
इस मौके पर धरना स्थल पर महेंद्र सिंह पुंडीर, महिपाल सजवाण, सुंदर चौहान,सुरेश रावत, संदीप रावत, धीरज रावत, संदीप तोमर लखस्यार, प्रीतम रावत, राजेंद्र तोमर, शूरवीर चौहान, सब्बल रावत, सचिन राणा, विनोद रावत, जसपाल रावत, आनंद रावत,प्रदीप भंडारी, जसवीर आदि उपस्थित रहे।
फोटो – डैम स्थल पर धरना प्रदर्शन करते कास्तकार ।



