
खबर सागर
पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं समेत गढवाल संसदीय सीट से भाजपा विधायकों के साथ बैठक करते हुए उन्हे बूथ लेबल तक भाजपा का प्रचार तेज करने को कहा है ।
अनिल बलूनी ने दावा किया है कि पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा 5 लाख से अधिक वोट से इस बार जीत हासिल करेगी और ये बडा मार्जन कांग्रेस और अन्य दलों को एक करारी शिखस्त देगा ।
अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पांचों सीट पर भाजपा अपना परचम लहरायेगी और देश में एनडीए इस बार 400 पार का रिर्काड तोडेगी ।
अनिल बलूनी ने युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात की और जीत के मार्जन को बढाने के लिये सक्रीय होकर भाजपा का प्रचार तेज करने को कहा।



