
खबर सागर
मदमहेश्वर घाटी में वातावरण बना भक्तिमय
मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी की रासी गाँव में विराजमान भगवती राकेश्वरी के मन्दिर में प्रतिदिन भक्तों द्वारा कीर्तन -भजनों के आयोजन से क्षेत्र कावातावरण भक्तिमय
बना हुआ है ।
राकेश्वरी मन्दिर में इन दिनों पौराणिक जागरो का गायन चल रहा है ।
महिलाओं द्वारा पौराणिक जागरो के गायन के साथ कीर्तन भजनों के माध्यम से 33 कोटि देवी – देवताओं की महिमा का गुणगान किया।
विश्व समृद्धि की कामना की जा रही है जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है ।



