उत्तराखंडसामाजिक

ग्रामीणों ने सडक को लेकर किया लोकसभा चुनाव बहिष्कार

खबर सागर

ग्रामीणों की जीवन लाईफ सडक सडक से जुडी है। जिसमें उत्तरकाशी डुंडा ब्लॉक के पटूडी,दूंगाल धनारी के
ग्रामीणो की आज एक आम बैठक का आयोजन किया गया ।

जिसमे ग्राम प्रधान धृपाल सिंह बुटोला और प्रधान रामलाल के अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया कि वह 19 अप्रैल को होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे ।
बता दे कि ग्रामीणों की विगत कई वर्षों से मांग है कि सेम मुखेम मोटर मार्ग किलोमीटर 13 से आगे का निर्माण कार्य जो रुका हुआ है । उसे पर शासन प्रशासन विगत कई सालों से सडक का कार्य आगे नहीं कर रही है ।

जबकि यह मामला मुख्यमंत्री की घोषणा में भी शामिल है कि मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद भी अधिकारी कर्मचारी सेम मुखेम मोटर मार्ग और पटूडी,दूंगाल धनारी में मोबाइल टावर,पटूडी,दूंगाल से 4 किलोमीटर आगे कच्ची सड़क का डामरीकरण का मामला विगत कई वर्षों से लंबित
चल रहा है ।

जिसको लेकर दो ग्राम पंचायतें पटूडी,दूंगाल और चार गांव के ग्रामीण ने फैसला किया है । कि इस बार वह लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे, जिसको लेकर आज उन्होंने सेम मुखेम मोटर मार्ग पर बैठक कर धरना दिया ।

साथ ही सभी ग्रामीणों ने आज एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव का पुरजोर विरोध किया ग्रामीणों का कहना है कि विगत कई सालों से विभागीय अधिकारी ना तो सड़क का कार्य पूरा कर रहे हैं ।
और ना ही मोबाइल टावर की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिला पा रहे हैं ।

आजादी के बाद भी पटूडी,दूंगाल धनारी के ग्रामीण सड़क और संचार कनेक्टिविटी से दूर हैं इसलिए ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन भी तर्कसंगत नजर आ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द ग्रामीणों की सड़क और संचार कनेक्टिविटी के मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं Wहोती है ।

तो ग्रामीण आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार के साथ उग्र आंदोलन भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!