उत्तराखंडसामाजिक

पौड़ी के बैजरों क्षेत्र में बादल फटने से हुआ नुकसान

खबर सागर

 

पौड़ी जिले के बैजरों क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है यहां तेज बारिश से लोगो के खेत पानी के तेज बहाव से बरबाद हो गये ।

हालांकि बारिश के कारण जनहानि नही हुई है लेकिन भारी बारिश के कारण स्टेट हाईवे 32 भी बारिश के कारण 30 मीटर सडक वास आउट हो गई ।

बारिश से बैजरों क्षेत्र के कुणजोली, गुडयलखील, फरसवाडी और सुखई गांव में तेज बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिये पौड़ी से स्वास्थ विभाग, तहसील प्रशासन और आपदाएं प्रबंधन विभाग की टीम के साथ अन्य टीम मौके के लिये रवाना हो गई हैं ।

बारिश के कारण प्रभावित ग्रामीणों को ठहरने के लिये उचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है ।

 

वहीं फूड पैकिट और राहत सामग्री भी प्रभावित गांव तक पहुंचाई जा रही है ।

डीएम ने बताया कि मौके पर पहुंचकर टीम नुकसान का आकलन करेगी और हर संभव मद्द ग्रामीणो को पहुंचायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!