उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने गोपेश्वर में किया रोड शौ व जनसंपर्क

खबर सागर

 

लोकसभा का टिकट मिलने के बाद पौडी कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पहली बार गोपेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों तथा फूलमालों से भव्य स्वागत किया।

इस दौरान गोपेश्वर महाविद्यालय से गोपीनाथ मंदिर तक रोड शो किया और लोगों से वोट मांगे और जीत का आशीर्वाद लिया।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर महाविद्यालय से होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक विशाल रैली निकालकर लोगों का अभिवादन किया। रैली के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रैली में पहुंचे विशाल संख्या में पहुंचे लोगों के को देखकर कांग्रेसियों के चेहरे खिले हुए दिखे।

उन्होंने कहा कि जनता केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर है । जिसे अब आम जनता जान चुकी है वह आप बदलाव चाहती है इसलिए कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।

सुदामा बेंकट हाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है।कहा भाजपा केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है, उन्होंने कहा आज जनता बेरोजगारी महंगाई से परेशान हो चुकी है। भाजपा को इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में जनता देगी, उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के नेताओं को डरा धमका और धन बल से खरीद कर लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा भाजपा अपने एक मंत्री को बचाने के लिए अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर रही है,जहां भाजपा महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बाते करती हैं वही आज देवभूमि में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!