
खबर सागर
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन जरूरी
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने एनआरसी की वकालत की है उन्होंने कहा कि एनआरसी किसी एक वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है यह सब के हित के लिए है।
उन्होंने कहा कि कौन क्या है कहां जा रहा है क्या कर रहा है इसकी जानकारी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन भी होना चाहिए।
आपको बता दें कि एनआरसी को लेकर बहुत से लोगों के मन में कई तरह की आशंका बनी हुई है।
काफी समय तक इसका विरोध भी हुआ लेकिन समर्थन में भी बहुत से लोग सामने हैं।
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तरक्की कर रहा है।
देश की सरकार हर वर्ग और समाज के हर तबके के हितों की रक्षा करने का काम कर रही है।


