
खबर सागर
भारत के सुप्रसिद्ध मसालों के निर्माता शुभम गोल्डी मसाले प्रा० लि०, कानपुर द्वारा विकासनगर में स्थित स्माइल स्टोर पर लकी ड्रा, उपहार योजना समारोह आयोजित किया गया। जिसमे 51 विजेता पुस्कार प्रदान किए ।
लम्की ड्रा का उद्घाटन कंपनी के निदेशक सुदीप गोयनका द्वारा किए जाने के बाद कहा कि गोल्डी समूह के निदेशकों, वितरकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, बढ़िया क्वालिटी और वाजिब दाम के साथ बदलते मार्केटिंग परिवेश को ध्यान में रखते हुए टेक्नोलॉजी, उत्पादन विस्तार, मार्केटिंग तथा प्रचार में जो नये-नये प्रयोग किये गये वहीं गोल्डी की सफलता के मूलमंत्र है।
गोल्डी की मार्केटिंग की नीति का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि गोल्डी ने अपने सभी वितरकों के मध्य समान मार्केटिंग सिस्टम से ही आज सफलता के इस मुकाम पर अपनी जगह बनाई है।
उन्होंने कम्पनी की प्रगति, पैकेजिंग, निर्माण, नेटवर्क पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। लकी ड्रा के अन्तर्गत 51 पुरस्कार देकर ग्राहकों का सम्मान किया गया।



