
खबर सागर
थत्यूड़ क्षेत्र शादी विवाह में शराब,बकरा, मुण्डन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध की पहल जोर पकड़ रही
मोहन थपलियाल टिहरीगढ़वाल
– जौनपुर के तहत ग्राम पंचायत गोरण में एक आम बैठक आयोजित हुई । जिसमें शादी विवाह में शराब परोसन, बकरा काटना व मुण्डन आदि कार्यक्रम में पूर्ण रूप से प्रति प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित हुआ है।
शुक्रवार को विकासखंड जौनपुर के ग्राम पंचायत गोरण के प्रधान दलपति पडियार की अध्यक्षता व खेमराज भट् कुशाल सिंह चौहान के नेतृत्व में आम बैठक संपन हुई।
बैठक में मेहंदी कॉकटेल पार्टी शराब परोसना, बकरा काटना शादियों में रुपयों की माला, मुंडन जन्मदिन, सालगिरह, पट्टे मेहमानों की दो या तीन के साथ और डीजे रात्री 11 बंजे के बाद पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया गया है । जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा सभी प्रस्ताव सर्व सहमती से पारित किए गये है।
बता दें कि जौनपुर क्षेत्र में धीरें धीरें सामाज में फैल रही आए दिन कुरितियों पर अंकुश लाने की पहल क्षेत्र व ग्राम पंचायत में तेजी से बैठक कर प्रतिबंध की प्रकियां चल रही है।
जिसमें आने वाली शादी विवाह के आयोजन पर कितने लोग इस पहल पर अमल करते है वो तो 14 जनवरी के बाद आयोजित शादी में पता चलेगा ।
नियमों के उल्लंघन करने पर ग्राम पंचायत द्वारा दंड का भागीदार रहेगा ।
इतना जरूर है कि पहाड़ों में शादी विवाह व अन्य समारोह में आर्थिक पैसा व चमक में खर्चा का बोझ इतना बढ़ रहा कि गरीब आदि को मजबूरन इस चक्का चोंद में समाज के साथ कदम से कदम मिलाना एक मजबूरी बनती जा रहा है।
मुख्य बात है कि शादी विवाह व चुनाव में सबसे जादा शराब आदि के चंगुल में युवा पीडी लिप्त होती नजर आ रही है। जो कि आने वाला समय गांव क्षेत्र,प्रदेश व देश के लिए हानिकार साबित होगा ।
बैठक में प्रधान दलपति पडियार, खेमराज भट् अध्यक्ष सेवानिवृत कर्मचारी संघ जौनपर, विक्रम सिंह पडियार, कुशाल सिंह, आन्दन सिंह, गुलाब सिह, अरविद सिंह, आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे



