उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

भालू ने महिला पर हमला हिम्मत दिखाकर सामना करने पर भागा भालू

खबर सागर

भालू ने महिला पर हमला हिम्मत दिखाकर सामना करने पर भागा भालू

– ग्राम नैग्‍याण के घटू गाड़ में चार पत्ती लेने गई महिला पर भालू ने हमला करने से पहले ही महिला ने हिम्मत दिखा कर दराती से भालू वार किया। आस पास महिला ने शोर गुल करने पर भालू भाग जाने पर महिला की जान बच पाई ।

बद्रीगाड़ रेज सुमनक्यारी नैनबाग ग्राम नैग्याण के घटू नामें तोक की महिलाए अपने मवेशियों को चारा पत्ती लेने गई महिला पर भालू ने हमला करता ही था । श्रीमती सुमित्रा देवी उम्र  35 वर्षी  ने हिम्मत दिखाकर भालू के हमले से पहले दरांती से वार किया,वही आस पास की महिलाओं ने शोर करने पर भालू वहां से भाग निकला ।
वही ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना करने पर मौके पंहुची, और क्षेत्र में गस्त की गई ।

क्षेत्र में भालू दिखाई देने से ग्राम नैग्याणा सहित ग्राम झंगेरी ग्राम सेदूल की ग्रामणों भी जंगली जानवरों से काफी दहशत व डरें हुए है।
मुख्य बात है कि जंगलो में हर साल आग लगने से जंगली जानवरों के खाने पीने के लिए जड़ी व जंगली फल न होने से बस्ती की ओर रुख कर रहे है।
और गुलदार व भालू खाने की तलाश में मवेशियों व मानव पर झपटा मारने के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे,जो कि एक चिंता का विषय है।

ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने वन विभाग से सम्भावित स्थानों पर गश्त बढ़ाने की मांग की। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों व गाँव से दूर खेतों में जाने वाली महिलाओं को भारी खतरा बना हुआ है।
बद्रीगाड़ रेंजधिकारी गोविंद सिंह चौहान ने बताया टीम द्वारा गस्त की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से सावधानी सर्तकता बतरने की अपील की है।
मौके पर ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, वन विभाग की टीम रेंज रेंजधिकारी गोविंद सिंह चौहान, वन दरोगा जयदेव सिंह रावत, वन बीट अधिकारी तरुण क्षेत्री, जवाहर सिंह चौहान आदि उपस्थित ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!