
खबर सागर
हरिद्वार कनखलआश्रम से गुलदार घुसने से मचा हड़कंप वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कनखल स्थित आश्रम से गुलदार घुसने से मचा हड़कंप मचने पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पंहुच कर रेस्क्यू किया ।
हरिद्वार के कनखल स्थित एक आश्रम में सुबह सवेरे एक गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया।
आश्रम में रहने वाले साधकों ने गुलदार को आश्रम में ही बंद कर दिया है। घटना आज सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। कोई अफरा तफरी पैदा न हो इसलिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है।
जगतगुरू आश्रम के सामने मानव कल्याण आश्रम का ये मामला है।
फिलहाल आसपास के क्षेत्र में दहशत है। वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए हैं।
वन विभाग के डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी चल रही है।
उम्मीद है कि गुलदार को बेहोश करने के बाद ही गाइडलाइन का पालन करते हुए जल्द रेस्क्यू किया जाएगा।



