उत्तराखंडक्राइम

हरिद्वार पुलिस ने किया 1 करोड़ की चोरी का खुलासा चार आरोपी गिरप्तार

खबर सागर

 

  • हरिद्वार पुलिस ने किया 1 करोड़ की चोरी का खुलासा चार आरोपी गिरप्तार

हरिद्वार स्थित भारत की महारत्न कंपनी भेल में बीते दिनों हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी का पुलिस द्वारा खुलासा कर इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया कीमती सामान भी बरामद किया है ।
साथ ही चोरी का सामान बेचकर खरीदी गई चमचमाती एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी चोरों से बरामद की गई हैं।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि 22 अगस्त को भेल प्रशासन द्वारा रानीपुर कोतवाली को अवगत कराया गया था की भेल में बड़े याड से 17 कुंतल कीमती धातु के समान की चोरी की गई है जोकि टरबाइन बनाने के काम में आता है। पुलिस ने इस मामले में एसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई ।
जिस में कल काली स्कॉर्पियो को हिरासत में लिया गया जिसमें तीन लोग सवार थे कड़ी पूछताछ के बाद करीब सात कुंतल माल बरामद कर लिया गया है और साथ ही और माल भी बरामद करने की तैयारी है इसमें पुलिस की कई टीम अभी लगी हुई है।

इस घटना में टोटल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जो अन्य लोग इस चोरी में शामिल है उनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!