उत्तराखंडसामाजिक

बांध प्रभावितो का16 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

खबर सागर

बांध प्रभावितो का16 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

लखवाड़ बाँध परियोजना से प्रभावित कास्तकारों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा के वेनर तल्ले स्थल लोहारी कुणा में लगातार 16 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा ।

क्षेत्र के प्रभावित कास्तकार अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर धरना – प्रदर्शन लगातार 16 वें दिन डैम साईड लोहारी कुणा में धरने पर बैठे है।

धरना स्थल पर कास्तकारों का कहना है कि जब तक प्रभावित कास्तकार व क्षेत्र के युवा बेरोजगार की मांग पूरी नही हो जाती तब तक धरना चलता रहेगा ।
जब कि जिला अधिकारी कार्यालय से बेरोजगार युवा के लिए एलएनटी में रोजगार हेतु सूची उपल्बध करने की को कहा गया है। जिसमें क्षेत्र के युवा बेरोजगार 9 नवम्बर को धरना स्थल पर पंहुच कर अपना नाम पता व योग्यता को सूची में दर्ज कराये । ताकी रोजगार प्राप्त हो सके ।

धरना स्थल पर भारी संख्या में काश्तकार व युवा बेरोजगार पहुंचे जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर शीघ्र ही  मांग पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

 

इस मौके पर जोत सिंह रावत जिपं सदस्य, महिपाल सिंह सजवाण, सिकंदर सिंह, राजेश सजवाण, सुरेश कैंतुरा, प्रेम सिंह रावत,सुंदर चौहान,संदीप सिंह, प्रदीप रावत, सचिन तोमर,सुखपाल तोमर, सुरेश रावत, प्रदीप पुंडीर,अधिवक्ता दीपक रावत, प्रदीप भंडारी, संदीप रावत,अंकित तोमर, धीरज रावत, मुन्ना रावत, कमल रावत, अजबीर रावत,महेश तोमर, रितिक रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!