उत्तराखंडसामाजिक

चार माह से क्षतिग्रस्त दीवार दे रही दुर्घटना को न्यौता

खबर सागर

घोडाखोरी मोटर मार्ग के शिशु मंदिर के समीप विगत 4 माह से सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त होने पर स्कूली बच्चों व मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के चलते हर वक्त खतरा बना हुआ है।

लोक निर्माण विभाग स्थाई खंड थत्यूड की घोर लापरवाही के चलते नैनबाग व घोड़ाखोरी मोटर मार्ग शिशु मंदिर व पीडब्ल्यूडी गेष्ट हाऊस के निचें क्षतिग्रस्त दीवार आम जनता को दर्घटना को न्यौता दे रही है।

विगत 4 माह से सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो रखी । लेकिन विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त दीवार बनाने के बजाय इस स्थान पर किसी अनहोनी की प्रतिक्षा मे है।

मुख्य बात है कि सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर इंटर कालेज के बच्चो को सबसे जादा खतरा बना हुआ है। जिसमे अचानक बच्चें दौड कर आने से कई बार बाल – बाल बचने से एक हादसा टलता जा रहा है।

वही मार्ग पर रात्री को वाहनो का आवगमन व टू व्हीलर’ हर वक्त किसी खतरे से कम नही है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, टटोर नैनबाग के प्रधान खन्ना व क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली कैन्तुरा का कहना है कि विभाग की घोर लापरवाही के चलते 4 माह से अधिक समय से सडक की दीवार गिरने पर आज तक नही बनी । जिससे स्कूली बच्चे को हर वक्त सडक पर वाहनों के आवाजाही को खतरा बना हुआ है।

लोनिवि थत्यूड  के अधिशासी लोकेश
सारस्वत का कहना है कि प्राक्कलन बना कर शासन को भेजा गया है। धन की प्राप्ती के वाद सड़क की दीवार लगवाया दी जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!