आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की तिथि से 50,000 से उपर धनराशि पर बैक स्टेटमेंट जरूरी

खबर सागर
आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की तिथि से 50,000 से ऊपर की धनराशि साथ ले जाने पर संबंधित को बैक स्टेटमेंट एवं किस कार्य के लिए धनराशि प्रयोग की जानी है का साक्षय प्रस्तुत करना जरूरी होगा ।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत चुनाव में निर्धारित धनराशि के सापेक्ष ही राजनीतिक दलों को विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान एवं सामग्री प्रचार सामग्री पर खर्च करना होगा एवं लेखा-जोखा रखना होगा ।
आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांति पूर्वक, पारदर्शिता एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु जनपद पिथौरागढ़ में जनपद के अंतर्गत समस्त जिला अध्यक्ष /महामंत्री राजनीतिक दलों के साथ अपर जिलाधिकारी डॉ शिव कुमार वरनवाल की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय के सभागार मे बैठक आयोजित हुई।
पिथौरागढ अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक मे आवश्यक निर्देश दिए गए ।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के मार्गदर्शी सिद्धान्तों का अनुपालन किये जाने हेतु परामर्श / सलाह प्रदान करते हुए अनुरोध किया गया है।



