उत्तराखंड

हरिद्वार मे पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी धर्मपीठ के द्वारा सम्मान समारोह

खबर सागर

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी धर्मपीठ द्वारा पहली बार उत्तराखंड के हरिद्वार में पुण्यालोक अहिल्यादेवी होल्कर राष्ट्रीय पुरुष्कार का आयोजन किया गया। निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में हाईकोर्ट के रिटायर जज लोकपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवा, मानव कल्याण और नारी उत्थान के लिए बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम आयोजक सागर धापते पाटिल ने बताया कि साल 2020 में महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में उन्होंने पहला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया था। तब से लगातार वो कार्यक्रम आयोजित करते चले आ रहे हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने सोमनाथ और काशी विश्वनाथ जैसे मठ मंदिरों की रक्षा की और उनका जीर्णोद्धार भी कराया।

अहिल्याबाई होल्कर को देवी का स्वरूप माना जाता है और इसलिए ही उनके नाम से लोगों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने सनातन मठ मंदिरों की रक्षा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!