
खबर सागर
यमुनोत्री मार्ग पर एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम को सूचना देने पर मौके पर टीम पंहुच कर बीमार व्यक्ति को अस्पताल पंहुचाया ।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक अनिल आर्य के हमराह मय रेस्क्यू करने के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को स्ट्रेचर द्वारा उचित उपचार हेतु चिकित्सा अस्पताल पहुंचाया गया ।
वहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।
**मृतक व्यक्ति का नाम :–घनश्याम सेन उम्र 67 वर्ष पुत्र प्रभु लाल सेन।निवासी वार्ड नंबर 24 बरखेड़ी रूठीआई, गुना, मध्य प्रदेश* I



